डा़. सच्चिदानंदजी मुनगंटीवार जी का पार्थीव शरीर पंचतत्वों में विलीन.

139

 

*( साभार प्राप्त श्री दीपक कटकोजवार एवम कु.माधुरी कटकोजवार )*
… कल शाम साडेपाच बजे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ स्वयंसेवक दिवंगत डॉ सच्चिदानंद जी मुनगंटीवार ईनके पार्थीव शरीर को मोक्षधाम में उनके बडे बेटे विधायक सुधीर मुनगंटीवार ने साश्रु नयनों से मुखाग्नि दी.इसके साथ ही डाँ. सच्चिदानंद जी मुनगंटीवार का शरीर पंचतत्वों में विलीन हो गया.. छोटे बेटे डाँ संदीप,उनके दामाद चकनलवार और करीबी रिश्तेदारों के अलावा हजारों की संख्या में शोकाकुल जन उपस्थित थे. पुर्व सांसद नरेश पुगलिया, पुर्व सांसद हंसराज अहिर, विधायक चंद्रशेखर बावनकुले, पुर्व विधायक सुदर्शन निमकर, पुर्व विधायक अँड. संजय धोटे, भाजपा अध्यक्ष देवराव भोंगले, पुर्व उपमहापौर राहुल पावडे, पुर्व स्थाईसमिती अध्यक्ष रवि आस्वानी, नगरसेवक संजय कंचर्लावार,शहर भाजपाध्यक्ष डाँ,. मंगेश गुलवाडे, नगरसेवक सुभाष कासनगोट्टुवार, राजेंद्र गांधी, प्रमोद कडु, विनायक बांगडे, सुभाष गौर अशोक नागापुरे, देवेंद्र बेले आदीमान्यवर मोक्षधाम स्थित शोकसभा मे सामील हुए थे… राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नगर संचालक. अँड. रविंद्र भागवत इन्होने सामुहिक श्रध्दांजलि देने हेतु शोकाकुल जनों को दो मिनट का मौन धारण करने की सुचना दी. बाद में ओम शांति का उच्चारण करते हुए सभी शोकाकुल जनों ने मुनगंटीवार परीवार को मीलकर सांत्वना दी…….. #मुनगंटीवार #निवास पर स्व. डाँ सच्चिदानंद जी के पार्थीव शरीर का अंतीम दर्शन लेने के लिए पालकमंत्री नामदार विजय वडेट्टीवार, सांसद बालुभाऊ धानोरकर, सांसद रामदास तडस,सांसद अशोकराव नेते, विधायक पंकज भोयर,विधायिका प्रतिभा धानोरकर, पुर्व विधायक अनिल सोले पुर्व महापौर संगिता अमृकर, पुर्व महापौर. अंजली घोटेकर, पुर्व महापौर राखी कंचर्लावार, पुर्व नगराध्यक्षा सुनिता लोढीया, राहुल पुगलिया, वनिता कानडे इनके अलावा हजारों की संख्या में शोकाकुल जनों ने अंतीम दर्शन किये एंव विधायक सुधीरभाऊ मुनगंटीवार से मिलकर उन्हें सांत्वना दी !